
नाम | करीना कपूर खान |
उपनाम | बेबो |
जन्म | 21 सितंबर 1980 |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
पिता | रणधीर कपूर (अभिनेता) |
माता | बबीता (अभिनेत्री) |
पति | सैफ अली खान |
पुत्र | तैमूर अली खान |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार |
नागरिकता | भारतीय |
अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor Biography in Hindi) :
करीना कपूर ख़ान हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। फैंस उन्हें प्यार से ‘बेबो’ भी कहते हैं। वे हर शैली की फ़िल्मो मे बेहतरीन अभिनय करने के लिए जानी जाती हैं। उन्हें 6 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनत्रियों में भी उनका नाम शुमार हैं। Best Actress Of Kareena Kapoor
प्रारंभिक जीवन (Kareena Kapoor Early Life) :
करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम रनधीर कपूर और मां का नाम बबिता है। और दोनों अपने समय के मशहूर अभिनेता/अभिनेत्री रहे हैं। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम करिश्मा कपूर है वे हिन्दी फ़िल्मो की सूपर स्टार अभिनेत्री रही हैं। करीना को उनके दोस्त और परिवार वाले बेबो नाम से ही पुकारते हैं।
उनके पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटियां फिल्मों में आएं। कपूर सिस्टर्स ने कपूर खानदान की रीत को तोड़ते हुए हिंदी सिनेमा में दाखिल हुई थीं और दोनों ही बहनें हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियाँ हैं। फिल्ममेकर राज कपूर इनके परदादा है और ऋषि कपूर इनके अंकल है ऐसे तो करीना का पूरा खानदान हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से कहीं ना कहीं जुड़ा हुआ हैं।
शिक्षा (Kareena Kapoor Education) :
करीना कपूर ने जमनाबाई नर्सी स्कूल, मुंबई और वेलहम गर्ल्स स्कूल, देहरादून से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज, विलेपार्ले, मुंबई से कॉमर्स की दो साल की पढ़ाई की। करीना के अनुसार वे पढ़ाई बहुत अच्छी थी, पर मैथ्स हमेशा परेशान किया था।
किशोरावस्था में उन्होंने अभिनय को गंभीरता से आगे बढ़ाने का फैसला किया और इस प्रकार फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के सदस्य किशोर नमित कपूर ने प्रशिक्षण लेना शुरू किया।
करीना कपूर का निजी जीवन (Kareena Kapoor Married Life) :
करीना कपूर ख़ान ने 16 अक्टूबर, 2012 को अपने से 10 साल उम्र में बड़े मशहूर अभिनेता सैफ अली खान से 6 साल लव अफेर के बाद शादी की हैं। उनका एक बेटा भी है। जिसका नाम तैमूर अली खान पटौदी हे। Kareena Kapoor Biography in Hindi
करीना कपूर का फिल्मी करियर (Kareena Kapoor Filmy Career) :
करीना कपूर ख़ान के करियर की शुरूआत 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ जे. पी. दत्ता की युद्ध पर आधारित नाटकीय फ़िल्म “रिफयूजी” से हुई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को आलोचकों ने भी सराहा इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
इसके बाद उन्होंने तुषार कपूर के साथ “मुझे कुछ कहना है” (2000), ऋतिक रोशन के साथ “यादें” (2001), अक्षय कुमार के साथ “अजनबी” (2001) और शाहरुख़ खान के साथ “अशोका” (2001) फिल्म की।
2001 में उन्होंने एक और ब्लाकबस्टर फ़िल्म “कभी ख़ुशी कभी गम” भी की थी। इस फ़िल्म में उनके हीरो ऋतिक रोशन थे। इसके अलावा इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और काजोल भी थे।
2004 में करीना के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनकर आया था। इस साल उन्होंने एक सेक्स वर्कर पर आधारित ड्रामा फ़िल्म “चमेली” की थी।
इसके बाद इनकी फ़िल्म “देव” (2004 ) की। इस फ़िल्म में किये गए उनके कार्य को अमिताभ बच्चन, गोविन्द निहलानी के साथ ही फ़िल्म के आलोचकों ने भी बहुत सराहा है। इस फ़िल्म को कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए।
इसके बाद 2005 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ “बेवफा”, सलमान खान के साथ “क्योंकि”, और अक्षय कुमार, बॉबी देओल के साथ “दोस्ती” की।
इसके बाद उन्होंने 2006 में अजय देवगन और सैफ अली खान के साथ फ़िल्म “ओमकारा” भी की थी जो क्राइम पर आधारित थी। Kareena Kapoor Biography in Hindi
2007 मे शाहिद कपूर के साथ फिल्म “जब वी मेट” में निभाए गए उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म मे बेहतर अभिनय के लिए करीना को पहला फिल्मफेयर पुरुस्कार मिला।
2009 मे उनके द्वारा सबसे ज्यादा चर्चित फ़िल्म “3 इडियट्स” रही. यह फिल्म चेतन भगत द्वारा लिखी गयी किताब “फाइव पॉइंट समवन” पर आधारित थी। इस फ़िल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, इस फ़िल्म में इनके सहयोगी कलाकार आमिर खान, आर माधवन, मोना, शर्मन जोशी थे।
उसके बाद करीना ने फ़िल्म “गोलमाल रिटर्न्स” (2008), “कम्बक्ख्त इश्क” (2009), “मैं और मिस्टर खन्ना” (2009), “कुर्बान” (2009) “गोलमाल 3” (2010), “मिलेंगे मिलेंगे” (2010), “वी आर फॅमिली” (2010) और “सिंघम” (2011) की।
2011 में उनकी फिल्म “बॉडीगार्ड” आई जिसमे उनके हीरो सलमान खान थे, यह फिल्म एक मलयालम फिल्म की रीमेक थी। इस फिल्म को आलोचकों ने उतना सराहा नहीं, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
इसके बाद सैफ अली खान के साथ “एजेंट विनोद” (2012), इमरान खान के साथ “एक मैं और एक तू” (2012), आमिर खान के साथ “तलास” (2012), “सत्याग्रह” (2013), “गोरी तेरे प्यार में” (2013) और “सिंघम रिटर्न” (2014) फिल्म की।
2015 में सलमान खान के साथ इनकी फिल्म “बजरंगी भाईजान” आई। बजरंगी भाईजान ने 3.20 अरब डॉलर की कमाई की। यह फिल्म साल की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हुई। इस फिल्म को सबसे ज्यादा चर्चित और मनोरंजक होने के लिए 63वा नेशनल फिल्म अवार्ड प्रदान किया गया।
इसके बाद करीना ने फ़िल्म “ब्रदर्स” (2015), “की एंड का” (2016), “उड़ता पंजाब” (2016), “वीरे दी वेडिंग” (2018), “गुड न्यूज़” (2019) की।
करीना उन अभिनेत्रियों में भी शामिल है जिन्होंने बॉलीवुड में एक के बाद एक लगातार सुपरहिट फिल्म की है और तीनो खान के साथ भी काम किया है। आमिर खान के साथ “3 इडियट्स”, सलमान खान के साथ “बॉडीगार्ड” और शाह रुख खान के साथ “कभी ख़ुशी कभी गम”।
वर्तमान में करीना 16 से बजी ज्यादा ब्रांड से जुड़ चुकी है और कई ब्रांड की तो ब्रांड एम्बेसडर भी बन चुकी है। Kareena Kapoor Biography in Hindi
पुरस्कार और सम्मान (Kareena Kapoor The Honors) :
- 2000 में रिफ्यूजी में उनके किरदार के लिए “बेस्ट फीमेल डेब्यू” का अवार्ड मिला।
- 2003 में फ़िल्म चमेली के लिए उन्हें विशेष सम्मान दिया गया।
- 2004 में फ़िल्म देव के लिए उन्हें क्रिटिक्स अवार्ड भी मिले।
- 2006 में ओमकारा के लिए क्रिटिक्स अवार्ड भी मिले।
- 2007 में फ़िल्म “जब वी मेट” के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड भी मिले।
- 2010 में फ़िल्म वी आर फॅमिली के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार भी मिला।
- कपूर को फ़िल्मफेयर के 10 नामनिर्देशनो में से 6 अवार्ड मिले।
_
कहानी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें…
Leave A Reply
You must be logged in to post a comment.