
नाम | कविता देवी दलाल |
उपनाम | हार्ड के.डी. |
जन्म | 20 सितंबर, 1986 |
जन्मस्थान | जुलाना, जींद जिला, हरियाणा |
पति | गौरव तोमर (वॉलीबॉल खिलाड़ी) |
पुत्र | अभिजीत |
शिक्षा | बी.ए. |
व्यवसाय | रेसलर (Wrestler) |
पुरस्कार | भारतीय पेशेवर पहलवान WWE अंडर अवार्ड्स |
नागरिकता | भारतीय |
रेसलर कविता देवी (Kavita Devi Biography in Hindi)
कविता देवी एक पहली भारतीय पेशेवर बेहद मजबूत महिला पहलवान है। जो इस खेल की बुनयादी समझ रखती है। साथ ही जीतने का जूनून भी रखती है। कविता को यंग क्लासिक में प्रतिस्पर्धा करने के लिए चुना गया है। जो कि पहली बार एक भारतीय महिला के लिए एक एतिहासिक डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई टूर्नामेंट साबित हो सकता है। Great Wrestler Of Kavita Devi
कविता देवी का प्रारंभिक जीवन (Kavita Devi Early Life) :
भारत के पहली महिला रेसलर कविता का जन्म 20 सितंबर, 1983 हरियाणा के छोटे से गाँव में हुआ। जहाँ महिला एथलिट के लिए कोई सुविधाए नही होती। कविता के पापा एक पुलिस अधिकारी थे। कविता की माता एक ग्रहणी है, कविता के बड़े भाई संदीप दलाल है। Kavita Devi Biography in Hindi
कविता देवी की शिक्षा (Kavita Devi Education) :
कविता गांव में ही पली बड़ी है। और जुलाना के गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल से अपनी पढाई पूरी की है। उन्होंने ला मार्टिनियर लखनऊ नामक विश्वविद्यालय से 2004 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।Kavita Devi Biography in Hindi
करियर (Kavita Devi Career) :
कविता वेटलिफ्टिंग, विशु और मिश्रित मार्शल आर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर चैम्पियन रह चुकी है। लेकिन दोस्तों कविता की नजर हमेशा वेटलिफ्टिंग पर ही रही है। 20 साल की उम्र में कविता ने अपने भाई संदीप की सलाह पर भारत्तोलन अकादमी में ट्रेनिंग लेने के लिए शामिल हो गई। इसके बाद साल 2002 में हरियाणा के फरीदाबाद ट्रेनिंग ली, साल 2007 में कविता राष्ट्रीय वरिष्ठ भारत्तोलन में चैम्पियन रही ।
2008 में कविता ने खेल कोटे से सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल का पद प्राप्त किया, नौकरी लगने के बाद पदोन्नति होने का आश्वासन मिला था। लेकिन केंद्र सरकार ने कविता का प्रोमोशन नहीं किया कविता ने SSB में उप निरीक्षिक पद के लिए साल 2010 में भारत्तोलन में भाग न लेने से इंकार कर दिया। इस फैसले के बाद केंद्र सरकार ने उन पर प्रतिबंद लगा, दिया इसी कारण कविता रूस में एक अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाई। कविता भारत के पलवान और अपने कोच द ग्रेट खली की कंपनी “कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट” के लिए काम कर रही है।
ये पंजाब के जांलधर में स्थित है। दोस्तों कविता रिंग में हार्ड केडी नाम से फाइट करती है। कविता जब सीडब्ल्यूई रहती थी तब पेशेवर महिला पहलवान बीबी बुल बुल को भी गिरा दिया था। कविता पॉवरलिफ्टर में स्वर्ण पदक विनर रह चुकी है. कविता ने इसी साल असम के गुवाहटी में दक्षिण एशियाई खेलों शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2017 में दुबई में हो रही WWE प्रतियोगिता में भाग ले कर अपना प्रदर्शन मजबूत किया,और प्रतिभा स्काउट का ध्यान केंद्रित किया।
निजी जीवन (Kavita Devi Married Life) :
कविता देवी की शादी उत्तर प्रदेश के बागपत के गौरव तोमर से 2009 में हुई थी। गौरव एक वॉलीबॉल प्लेयर हैं। गौरव ने अपनी पत्नी को बहुत सपोर्ट किया जिसकी बदौलत कविता आज इस मुकाम तक पहुँच पाई हैं। एक महिला का रेसलिंग में लड़कियों और लड़कों से लड़ना और वो भी हरियाणा की किसी महिला का एक बहुत बड़ी बात थी।
रेसलिंग को भारत में अभी एक खेल के रूप में मान्यता भी नहीं मिली है। कविता के ससुराल ने भी उनका बहुत साथ दिया और वो wwe की एक रेसलर बन गयी। कविता और गौरव का एक लड़का भी है जिसका नाम अभिजीत है। Kavita Devi Biography in Hindi
प्रोफेशनल रेसलिंग में करियर (Kavita Devi Professional Wrestling Career) :
24 फरवरी, 2016 को कविता देवी ने स्कूल ऑफ़ दी ग्रेट खली की स्कूल कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट में प्रवेश लिया, और प्रोफेशनल फाइटर की तरह लड़ने लगी। 11 जून, 2016 को लाइव इवेंट में उन्होंने CWE रिंग में डेब्यू किया, जहाँ वह अपने रिंग नाम कविता से लड़ने लगी, और उन्होंने बी.बी. बुल बुल का ओपन चैलेंज भी स्वीकारा।
18 जून, 2016 को लाइव इवेंट के दौरान कविता पर बीबी बुलबुल ने आक्रमण किया। 25 जून, 2016 को लाइव इवेंट के दौरान उन्होंने अपने नये नाम हार्ड के.डी. से प्रोफेशनल रेसलिंग में प्रवेश किया, और साहिल सांगवान के साथ उन्होंने टीम बना ली, और CWE के पहले टैग टीम मैच में उनका प्रयास असफल रहा।
9 जुलाई, 2016 को नये लाइव इवेंट के दौरान हार्ड के.डी. और साहिल सांगवान ने बीबी बुल और सुपर खालसा का सामना किया, लेकिन बीच में ही जब शेंकी सिंह ने प्रवेश कर साहिल सांगवान पर आक्रमण किया तो लड़ाई का कोई परिणाम घोषित नही किया गया। 3 सितम्बर, 2016 को नये लाइव इवेंट के दौरान हार्ड के.डी ने डेब्यूटंट रीता को पराजीत किया।
15 नवम्बर, 2016 को भारत के पानीपत में शो के दौरान उन्होंने केटी फोर्ब्स के साथ जेमी ली, और सैन्टाना गर्रेट को पराजीत करने के लिए टीम बना ली। 22 अप्रैल, 2017 को नये लाइव इवेंट के दौरान हार्ड के.डी. ने नीरज का सामना किया और दी जालंधर किक से उसे पराजित करने में सफल रही। Kavita Devi Biography in Hindi
कविता देवी का विवाद (Kavita Devi Controversy) :
2016 में आये एक वीडियो के बाद से वे काफ़ी चर्चा में रही थी। क्योकि उनका और बुल बुल के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमे दिखाया गया था, कि बुल बुल के चुनौती देने पर वह पारंपरिक कपडे सलवार और कमीज में ही लड़ने के लिए तैयार हो गयी थी। और बुल बुल को पीट दी थी।
पुरस्कार और सम्मान (Kavita Devi The Honors) :
कविता देवी ने दक्षिण एशियाई खेलों की 75 किलोग्राम भार के टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीती थी।उन्होंने 50 किलोग्राम की मार्जिन से रजत पदक विजेता विक्रम सिंधे को हराया था। डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई प्रतियोगिता में लड़ने वाली पहली भारतीय महिला होने की उपलब्धि कविता देवी दलाल ने प्राप्त की है. कविता ने द ग्रेट खली (दिलीप सिंह राना) से प्रशिक्षण लिया है।
_
कहानी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें…
Leave A Reply
You must be logged in to post a comment.